इटावा औरैया, जून 5 -- जसवंतनगर। सीओ आयुषी सिंह ने शुक्रवार को बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान सड़क तक सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए सामान हटवाया गया। प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की और जहां कैमरे नहीं थे, वहां उन्हें शीघ्र लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में सहायक हैं। सीओ ने नागरिकों से संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान थाना प्रभारी कमल भाटी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...