चम्पावत, मार्च 30 -- टनकपुर। सीओ वंदना वर्मा ने मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ टनकपुर वंदना वर्मा ने चौकी बूम और चौकी ठुलीगाड़ क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीओ ने पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...