चम्पावत, मार्च 22 -- चम्पावत। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा ने पाटी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीर्घ निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान समस्त अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। इस दौरान कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक एवं आवासीय परिसर का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही सभी अधिकारी, कर्मचारियों को ई-बीट बुक डाउनलोड कर बीट संबंधी सूचनाओं को नियमित रूप से अपलोड करने तथा ई-बीट ऐप व पहचान ऐप के माध्यम से किरायेदार सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीओ ने थाने के समस्त विवेचकों के साथ आदेश कक्ष लेकर लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों एवं पंचायतनामों की समीक्षा की और विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखते हुए गुण-दोष के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.