बुलंदशहर, जनवरी 31 -- सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने थाना खुर्जा देहात का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय के महिला हेल्प डेस्क, बंदीगृह, बीट बुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, साफ-सफाई, मालखाना, आवासीय थाना परिसर, थाने में खडे वाहनों, आदि को चेक किया। निरीक्षक के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारियों द्वारा थाने पर अपनी समस्याओं को लेकर आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रार्थना पत्रों के निराकरण, जांच का परिणाम आदि को व्यवस्थित करने के निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी खुर्जा देहात मनोज कुमार को मालों के निस्तारण करने, अभिलेख पूर्ण करने, अभिलेखों का रखरखाव रखने, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी रखने, थाना परिसर में साफ-सफाई रखने एवं प्रतिदिन थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.