अमरोहा, फरवरी 11 -- गजरौला। सीओ अजंलि कटारिया ने मंगलवार रात कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था परख ड्यूटी प्वाइंट्स भी चेक किए। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशसान सतर्क है। कांवड़ियों का आवागमन शुरू होने पर बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे की चौकसी बढ़ा दी गई है। 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। मंगलवार रात सीओ अजंलि कटारिया ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने तथा कांवड़ियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग संकेतक, बेरियर एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.