रामपुर, जून 12 -- क्षेत्र के घोसीपुरा स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में शुक्रवार को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए इमरजेंसी मॉक रिस्पॉन्स ड्रिल का आयोजन किया गया। ड्रिल का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी स्वार अतुल कुमार पांडेय ने किया। मॉक ड्रिल के दौरान गैस रिसाव समेत विभिन्न आपात स्थितियों की काल्पनिक परिस्थितियां तैयार कर कर्मचारियों और संबंधित विभागों द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। इस दौरान सुरक्षा मानकों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई, कर्मचारियों की सुरक्षित निकासी तथा आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार पांडेय ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश ...