घाटशिला, जनवरी 7 -- पोटका। जिला प्रशासन द्वारा जारी अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान के निर्देश पर अंचलाधिकारी पोटका निकीता बाला ने बुधवार सुबह हल्दीपोखर ओडिशा रोड में एक बिना चालान के बालू लदा हाइवा पकड़ा। मिली जानकारी अनुसार सीओ निकीता बाला को गुप्त सूचना मिली कि ओडिशा से रोजाना अवैध रूप से बालू का तस्करी किया जा रहा है। सूचना पर सीओ ने हल्दीपोखर ओडिशा रोड पेट्रोल पंप के सामने तिरिंग की ओर से आ रहे हाइवा संख्या (जेएच 05 एडी/6872) को रोका। वाहन रुकते ही ड्राइवर मौके से भाग गया। सीओ ने हाईवा की जांच किया तो बालू का किसी प्रकार का वैध चालान नहीं पाया। सीओ ने कोवाली पुलिस को सूचित कर बालू लदा हाइवा को सुपुर्द किया एवं वाहन मालिक के विरुद्ध केस दर्ज कराया। घटना से बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा है। इसके पूर्व भी कोवाली थाना प्रभारी और ख...