प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 10 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। काली फिल्म शीशे पर लगाकर थार गाड़ी जब कोतवाली के सामने से गुजरी तो सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने गाड़ी को रुकवाया। काली फिल्म उतरवाकर उस पर चालान भी ऑनलाइन करा दिया। दोपहर बाद सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली के सामने से एक ब्लैक कलर की काली फिल्म लगाकर थार गाड़ी भी गुजर रही थी। उन्होंने उसे रुकवाया। उसकी पूरी काली फिल्म को बाहर निकलवाकर पांच हजार रुपये का ऑनलाइन चालान करा दिया। गाड़ी लेकर जा रहे युवक को उन्होंने आगाह किया कि आगे अगर फिर से काली फिल्म नजर आई तो जुर्माना इससे ज्यादा का होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.