सीओ ने अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को पकड़ा
गिरडीह, मई 16 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। गिरिडीह-पीरटांड़ सीमा क्षेत्र को रेखांकित करनेवाली बराकर नदी से अवैध बालू उत्खनन व ढुलाई के खिलाफ पीरटांड़ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार को अंचलाधिकारी पीरटांड़ के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाकर खुखरा थाना क्षेत्र के रास्ते अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। प्रशासन द्वारा जब्त ट्रैक्टर के खिलाफ कानूनी कार्यवाई शुरू कर दी गई है। इससे बालू माफिया के बीच हड़कम्प है। बताया जाता है कि पीरटांड़ प्रखण्ड के बराकर नदी से लंबे समय से अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है। बराकर नदी से बालू निकालकर ट्रैक्टरों के माध्यम से धनबाद सीमा तक आपूर्ति की जाती है। बराकर नदी का बालू खुखरा, हरलाडीह के रास्ते धनबाद जिले में ऊंची कीमत पर बेचा जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार खुखरा हरलाडीह के रास्ते दिन तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.