गिरडीह, मई 17 -- गावां। गावां अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने शनिवार को पटना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। कार्रवाई के बाद जब्त ट्रैक्टर को गावां थाना को सुपुर्द कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, तीन चालक गिरफ्तारअवैध बालू परिवहन की सूचना जानकारी के अनुसार सीओ को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना क्षेत्र से बिना वैध कागजात के बालू का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर अंचल प्रशासन की टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रैक्टर पर बालू लदा पाया गया। जांच के क्रम में चालक से बालू परिवहन से संबंधित चालान एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मांग की गई, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद प्रशासन ...