अमरोहा, दिसम्बर 18 -- बछरायूं। सीओ अंजली कटारिया ने गुरुवार को अर्दली रूम के तहत सभी विवेचनाओं की समीक्षा कर कहा कि लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। स्पष्ट निर्देश दिया कि विवेचना में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक प्रकरण को विधिक प्रक्रिया के तहत शीघ्र निस्तारित किया जाए। सीओ ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण, साइबर सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम, मिशन शक्ति केंद्र, अपराध नियंत्रण आदि से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर, एसएसआई राशिद अख्तर, विपिन तोमर, राजेश कुमार, चांदवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...