सीओ ने अग्नि पीड़ितों को दिया अनुग्रहिक राहत अनुदान का चेक
कटिहार, अप्रैल 2 -- मनिहारी नि स बुधवार को सीओ ईसमाइल ने मनिहारी अंचल के अलग-अलग पंचायतों के अग्नि पीड़ितों को अनुग्रहिक राहत अनुदान राशि का चेक वितरण किया। सीओ ने बताया कि मनोहरपुर पंचायत के वार्ड आठ निवासी मो सरीफुल, शाहजहां, सरफराज आलम,गुलफराज आलम,नारायणपुर पंचायत के वार्ड सोलह निवासी मो मुन्ना,शहजादा गुलफान, दिलारपुर पंचायत के काली स्थान सीज वार्ड नौ के प्रदीप कुमार सिंह तथा साकिन केलाला के पुनम देवी आदि अग्नि पीड़ित परिवार को अनुग्रहीक राहत अनुदान राशि का चेक दिया गया है। सीओ ने बताया कि बीते दिनों सभी का घर जल गया था। सभी के क्षति का आंकलन कराकर अनुग्रहीक राहत अनुदान राशि का चेक दिया गया है। मौके पर अंचल के प्रधान लिपिक अंजारूल हक, नाजिर मंटू रजक आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.