सीओ दफ्तर का घेराव करने जा रहे भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठे
बुलंदशहर, मई 26 -- शिकारपुर में सीओ की कार्य शैली से क्षुब्ध भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने चिलचिलाती धूप में सीओ दफ्तर का घेराव करने के लिए रुख किया तो पुलिस ने ऑफिस से पहले ही उन्हें रोक लिया। इसके बाद वह रास्ते में ही धरने पर बैठ गए। मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू के जिलाध्यक्ष चौ.अरब सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीओ की कार्य शैली से नाराज होकर सीओ दफ्तर का घेराव करने के लिए निकले। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए एसपी देहात अंतरिक्ष जैन और तहसीलदार गौरव बिश्नोई के साथ सीओ सिकंदराबाद भास्कर मिश्रा, सीओ स्याना रामकरण सिंह, सीओ खुर्जा शोभित कुमार और सीओ डिबाई मधुप कुमार के साथ साथ सलेमपुर, अहमदगढ़, पहासू और छतारी आदि आसपास के थानों से भारी पुलिस व पीएसी सहित करीब 400 पुलिस बल लगाया गया था। यह भी पढ़ें- सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.