लखनऊ, सितम्बर 19 -- Lucknow News: बहुचर्चित सीओ कुंडा जियाउल हक हत्याकांड में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सीबीआई प्रतिभा सिंह की अदालत ने स्वीकार कर लिया है। हत्याकांड मामले में राजा भैया समेत पांच लोगों के खिलाफ अब कोई अदालती कार्यवाही नहीं होगी। इस मामले में चौथी एफआईआर की वादिनी परवीन आजाद की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विवेचना करते हुए सीबीआई ने राजा भैया समेत पांच लोगों के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट विशेष अदालत में दाखिल की है। पत्रावली के अनुसार दो मार्च 2013 की शाम साढ़े सात बजे जमीन के विवाद के चलते प्रतापगढ़ के कुंडा बलीपुर गांव के ग्राम प्रधान नन्हे यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की सूचना पर प्रधान नन्हे यादव के समर्थक ग्राम बलीपुर पहुंचे। आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया था। घट...