शाहजहांपुर, मार्च 16 -- जिले में तैनात सीओ क्राइम निष्ठा उपाध्याय को प्रोन्नति मिल गई है। अब उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। जल्द ही उनकी किसी अन्य जिले में नई तैनाती की जाएगी। निष्ठा उपाध्याय वर्ष 2012 बैच में पुलिस सेवा में भर्ती हुई थीं। प्रशिक्षण के दौरान उनकी पहली तैनाती गोरखपुर में हुई थी। इसके बाद वह लखीमपुर, देवरिया, एंटी नारकोटिक्स और चित्रकूट सहित कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। शाहजहांपुर स्थानांतरण के बाद उन्हें सबसे पहले सीओ पुवायां का प्रभार दिया गया था। मातृत्व अवकाश से लौटने के बाद उन्हें जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया और वर्तमान में वह सीओ अपराध के पद पर कार्यरत हैं। देवरिया में सीओ सिटी रहते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सिल्वर मेडल भी मिला था। निष्ठा उपाध्याय बलरामपुर जिले की रहने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.