कटिहार, जून 10 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य के लिए अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम तथा कई राजस्व कर्मचारी को सफल क्रियान्वयन के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। फार्मर रजिस्ट्री के सफल क्रियान्वयन को लेकर अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम तथा अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी मोहम्मद मेराज आलम, पूर्व जिला पार्षद रामजी प्रसाद केसरी आदि ने अंचलाधिकारी को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...