मुरादाबाद, जून 9 -- संयुक्त व्यापार मंडल ने सीओ कोतवाली कुलदीप गुप्ता से भेंट की। उन्हें पटका पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया। वार्ता के दौरान उनसे अवैध रूप से लग रहे मंगल बाजार के हटवाने और अवैध रूप से चल रहीं ई- रिक्शाओं को रुकवाने की मांग उठाई। मंडल के महामंत्री विपिन गुप्ता ने बताया सीओ ने उच्च अधिकारियों से बात कर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जौनी,विपिन गुप्ता, टोनी सहगल, मूलचंद्र चौहान, राजेंद्र प्रजापति, अक्षय अग्रवाल आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अतिरक्त मिजस्ट्रेट से मिले संगठन के पदाधिकारी यह भी पढ़ें- बीमा से लेकर कर प्रणाली तक में बदलाव को व्यापारियों ने भरी हुंकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...