समस्तीपुर, मार्च 13 -- कल्याणपुर, एक संवाददाता। अंचल अधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी के हड़ताल से अंचल कार्यालय में गुरुवार को भी कामकाज ठप रहा। जमीन से जुड़े कार्यों सहित सभी तरह के प्रमाण पत्रों को अंचल के द्वारा ही बनाया जाता था परंतु हड़ताल के कारण सारा कार्य बाधित है। क्षेत्र के लोग विभन्नि पंचायत से अपने अपने कार्य को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचते हैं और हड़ताल के कारण मायूस होकर अपने घर लौट जाते हैं। हड़ताल के कारण आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...