बांका, मार्च 9 -- बांका, निज संवाददाता। जिले में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अब अंचलाधिकारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। इसके कारण सोमवार से जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जमीन से जुड़े मामलों के साथ-साथ दाखिल-खारिज, भूमि मापी, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अंचलाधिकारी भी आंदोलन के समर्थन में हड़ताल पर चले गए हैं। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंचल कार्यालयों में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। सोमवार को भी कई अंचल कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। दूर-दराज के गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.