बिहारशरीफ, मार्च 9 -- डीसीएलआर में प्रोन्नति देने समेत कई मांग को लेकर किया हड़ताल बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कई अंचलों के सीओ अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार से फिर से हड़ताल पर चले गए। सीओ के हड़ताल पर जाने से परिमार्जन, दाखिल-खारिज, भूमि मापी समेत कई कार्य ठप हो गए। पहले से राजस्व कर्मचारी भी अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे है। ऐसे में जिन अंचल के सीओ हड़ताल पर चले गए है, उन अंचल कार्यालय में भूमि संबंधित कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। साथ ही, भूमि विवाद का मामला भी नित्य बढ़ता जा रहा है। भूमि विवाद सुलझाने का काम भी पूरी तरह ठप हो गया है। राजगीर, गिरियक समेत कई अंचल के सीओ हड़ताल पर चले गए है। कई सीओ मंगलवार से हड़ताल पर जा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.