मऊ, मई 4 -- मऊ, संवाददाता। मधुबन थाना क्षेत्र निवासी ट्रैक्टर चालक नौरंग यादव ने क्षेत्राधिकारी मधुबन के वाहन चालक बसंत पर मारपीट का आरोप लगाया है। नौरंग यादव ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। आरोप लगाया था कि 30 अप्रैल को एक कांस्टेबल ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके कान का पर्दा फट गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच का आदेश जारी किया गया है। पीड़ित ने पुलिस द्वारा मारपीट और कान का पर्दा फटने का आरोप लगाया है। उनका मेडिकल कराने के साथ ही सीसी फुटेज से भी जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- झगड़े का वीडियो बना रहे दुकानदार को दारोगा ने सरेआम पीटा, वीडियो वायरल जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- रेहड़ी वाले को सरेबाजार पुलिस अधिकारी ने पीटा यह भी पढ़ें- ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.