मधेपुरा, मई 23 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय के वेशम में शनिवार को भूमि संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता सीओ स्वाति झा ने किया। जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों से चार फरियादियों ने आवेदन जमा किये। सभी आवेदन का गहन पड़ताल करते हुए सीओ ने साक्ष्य और कागजात के आधार पर तीन मामले का आन द स्पॉट निष्पादन किये।शेष बचे मामले को लेकर सीओ स्वाति झा ने फरियादियों से कहा अगले जनता दरबार में जमीन से संबंधित दस्तावेज और साक्ष्यों के साथ ससमय मामले का निष्पादन करना सुनिश्चित करें। ताकि बेवजह भूमि विवाद से बचा जा सके और समाज में आपसी भेदभाव को भूल कर मिल - जुलकर जीना सिखें। यह भी पढ़ें- जनता दरबार मे भूमि विवाद का मामला निष्पादित मौके पर दरोगा दीनानाथ राय,हेड क्लर्क प्रवीण कुमार समेत दर्ज...