घाटशिला, अप्रैल 16 -- पोटका। पोटका अंचलाधिकारी निकीता बाला ने गुप्त सूचना पर गुरुवार सुबह औचक निरीक्षण किया एवं एक बिना चालान का गिट्टी लदा हायवा जप्त कर थाना को सुपुर्द कर केस दर्ज कराया। मिली जानकारी अनुसार सीओ निकीता बाला को सूचना मिला की हाता जादूगोड़ा मुख्य पथ पर अवैध गिट्टी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पाकर सीओ पोटका से जादूगोड़ा मुख्य पथ पर धामधूम यात्री शेड पहुंची तो देखा कि एक हायवा वाहन खड़ाकर ड्राइवर मौके से फरार है। हायवा में लगभग 500 सीएफटी गिट्टी लदा था। सीओ ने वाहन के केबीन अंदर जांच की तो गिट्टी का किसी प्रकार का वैध चालान नहीं पाया। मौके पर ही राजस्व उपनिरीक्षक शांति राम षांडगी व चौकीदार की गवाही में वाहन की जप्ती सूची बनाकर पोटका थाना को सुपुर्द करते हुए वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध लिखित केस दर्ज कराया। 

हिंदी हिन्द...