खगडि़या, जून 5 -- बेलदौर । एक संवाददाता बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर पांच यद्दु बासा गांव में शुक्रवार को दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने गैरमजरूवा आम रास्ते के जमीन पर किए गए अवैध कब्जा को हटवा दिया। इसमें पक्का एवं कच्चा दोनों तरह के मकान शामिल है। इस कार्रवाई से सार्वजनिक जमीन का अतिक्रमण करने वाले लोगों में हड़कंप व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक गांव के ही शंकर सहनी के पुत्र हेमंत कुमार ने उक्त भूखंड पर से अतिक्रमण हटाने के लिए अंचल कार्यालय बेलदौर में वाद दायर कर आम रास्ता को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- चेनारी में दूसरे दिन भी अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...