रामपुर, मार्च 28 -- नगर के मोहल्ला कादरी मस्जिद निवासी मोहम्मद उवैस की बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने करीब एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित के अनुसार उसने 28 फरवरी की रात अपनी बाइक घर के बाहर बंद गली में खड़ी की थी, जो सुबह करीब 5 बजे गायब मिली। उवैस ने बताया कि घटना के बाद उसने थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन उस समय रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। क्षेत्राधिकारी के आदेश पर पुलिस ने दो दिन पूर्व बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...