बरेली, फरवरी 9 -- आंवला। नगर के न्यू सिटी कॉलोनी में 18 दिन पहले हुई चोरी की रिपोर्ट अधिकारियों के आदेश पर दर्ज की गई है। बदायूं रोड स्थित न्यू सिटी कॉलोनी निवासी सुनील कुमार 18 जनवरी को पैतृक गांव मल्हापुर, जिला बदायूं गए थे। 22 जनवरी को जब वह लौटे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखे बक्सों के ताले भी टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.