जौनपुर, फरवरी 26 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना परिसर में बुधवार को होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता केराकत के सीओ अजीत कुमार रजक और चन्दवक क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पांडेय ने की। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। प्रशासन ने पर्वों के दौरान मुस्तैद रहने का आश्वासन दिया। सीओ अजीत कुमार रजक ने बताया कि लोगों की जो भी समस्याएं हैं उन्हें हल किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रधानों से उनके गांवों में होली और रमजान को लेकर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीओ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस को सहयोग दें और पुलिस से सहयोग लें। इस बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश राम, गोपाल शर्मा, प्रधान चंद्रिका यादव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.