नवादा, मई 20 -- प्रखंड के बेरौटा गांव में धर्म स्थल पर हुई अभद्रता का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि सीओ की टिपण्णी ने विवाद को गहरा दिया। इसके बाद हिंदू संगठनों ने सीओ को निलंबित करने के साथ ही सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है।

सीओ की विवादास्पद टिपण्णी दरअसल, बेरौटो में एक धर्म स्थल पर अभद्रता की गई थी। इसे लेकर सीओ की तरफ से नरहट थाने में आवेदन दिया गया है। उस आवेदन में एक पुराने पत्थर पर एक किशोर के चढ़ने-उतरने की बात कही गई है, जबकि वह स्थल सदियों से एक धर्म का महत्वपूर्ण स्थान है। लिहाजा इस संवेदनशील मामले में नरहट सीओ द्वारा लिखित आवेदन में धार्मिक स्थल पर कथित टिप्पणी पर विवाद गहरा गया है। हिन्दू संगठनों से जुड़े कैलाश विश्वकर्मा और जितेंद्र प्रताप जीतू ने सीओ के बयान का कड़ा विरोध करते हुए उन्हें सस्पेंड करने व सार्वजनिक त...