उरई, मई 22 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली की कार्यप्रणाली जानने के लिए जनपद ललितपुर के महरौनी क्षेत्राधिकारी ने एक व्यक्ति को तहरीर देकर कोतवाली भेजा। जिसमें सोने की चेन नकाबपोश बदमाशों द्वारा लूटे जाने का आरोप लगाया गया था। तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। बाद में सीओ स्वयं कोतवाली पहुंचे और बताया कि वह कार्यप्रणाली की जांच कर रहे थे।कोतवाली में आने वाले फरियादियों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है और उनकी प्राथमिकी दर्ज की जाती है अथवा नहीं यह जानने के लिए शुक्रवार की सुबह जनपद ललितपुर के महरौनी क्षेत्र के सीओ आरके श्रीवास्तव जालौन पहुंचे। उन्होंने एक व्यक्ति को फर्जी लूट की तहरीर देकर कोतवाली भेजा। कोतवाली में उरई कोतवाली क्षेत्र के बघौरा निवासी अश्विनी कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह उरई से जालौन आ रहा था...