प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। होली के दिन कंधई थाने के पास हनुमानगंज बाजार में मस्जिद की दीवार पर रंग पड़ने को लेकर दो व्यापारियों के मामले में सीओ पट्टी की जांच के बाद तीन सिपाहियों को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले में एसएसआई असलम खान को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है। मामले में गिरफ्तार दो व्यापारियों का पुलिस ने चालान कर दिया था। जमानत मिलने के बाद उनकी चोटें देख व्यापारी आक्रोशित हो उठे थे। थाने में घुसकर लोगों ने खासा हंगामा किया था। इसके बाद एसपी दीपक भूकर ने एसएसआई असलम खान को लाइन हाजिर कर दिया था। मामले की जांच सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी कर रहे थे। उनकी रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने सिपाही अरशद अंसारी, जगजीत सिंह यादव और रवि कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...