बिजनौर, मार्च 25 -- नहटौर। धामपुर जाते समय पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे की गाड़ी के आगे गुलदार दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सीओ अभय कुमार पांडे ने मामले की जानकारी तत्काल वन विभाग को देते हुए संबंधित गांव के ग्रामीणों को सतर्क करने के निर्देश दिये। बुधवार की देर शाम साढ़े छः बजे को पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर अभय कुमार पांडे अपनी टीम के साथ गाड़ी द्वारा बिजनौर से वापस धामपुर के लिए जा रहे थे। हल्दौर नहटौर मार्ग स्थित नूरपुर खेड़की के सामने उनकी गाड़ी के आगे गुलदार सड़क पर करता हुआ दिखाई दिया। गुलदार एक सड़क के दूसरे छोर से नूरपुर खेड़की के रास्ते की ओर भाग गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मामले की जानकारी तत्काल वन अधिकारियों को देते हुए संबंधित ग्राम नूरपुर खेड़की व फरीदनगर आदि ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए निर्देश दिये। क्षेत्र अधिकारी ...