सीओ की अध्यक्षता में व्यापारियों की अपराध नियंत्रण गोष्ठी आयोजित
उरई, जून 30 -- कालपी। संवाददाता नगर पालिका सभागार में क्षेत्राधिकारी राजेश कमल की अध्यक्षता में पुलिस एवं व्यापारियों की मौजूदगी में अपराध नियंत्रण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कामर्शियल एरिया तथा नगर की सुरक्षा व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम तथा पुलिस-व्यापारी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।सीओ ने व्यापारियों से कहा कि अपने प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और उन्हें नियमित रूप से चालू रखें। ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को डिजिटल तरीके से जांच एवं खुलासे में सहायता मिल सके। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने की भी अपील की। बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.