उरई, अप्रैल 20 -- कालपी। संवाददाता पुलिस उपाधीक्षक अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कालपी कोतवाली में अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान उन्होंने चौकी प्रभारियों , थानेदारों एवं हल्का इंचार्जों को अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी की मौजूदगी में कोतवाली कालपी कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा की बैठक में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने प्रत्येक थानेदारों ,चौकी प्रभारियों एवं हल्का इंचार्जों से लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारियां हासिल की। उन्होंने लम्बित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारण कर वांछित अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की हिदायत दी।उन्होंने आईजीआईआरएस, जनसामान्य के प्रार्थना पत्रों तहसील दिवसो, थाना दिवसो आदि के शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.