सीओ की अगुवाई में सिंचाई तालाब की भूमि की हुई मापी
गिरडीह, मई 27 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल अधिकारी के नेतृत्व में अंचल कर्मियों का दल मंगलवार को लबनिया गांव पहुंचा। जहां उक्त मौजा में अवस्थित एक तालाब का मापी कार्य करवाकर लघु सिंचाई विभाग के कर्मियों को चिन्हित करवा दिया गया। मापी के दौरान तालाब स्थल के पास भूमि में किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं पाया गया। सीओ श्यामलाल मांझी ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता के द्वारा मौजा लबनिया में खाता संख्या 39, प्लॉट संख्या 465 एवं 466 के तहत 5.80 एकड़ तालाब तथा 37 डिसमिल मेढ़ का अतिक्रमण कर लेने की शिकायत की गयी थी। शिकायत के आधार पर मंगलवार को गांव के उक्त तालाब के पास उनके नेतृत्व में अंचलकर्मियों की टीम पहुंची। जहां तालाब एवं मेढ़ की मापी करवाकर जेसीबी मशीन से संबंधित भूमि चिन्हित करवा दी गई। मौके पर अंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.