गिरडीह, फरवरी 11 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी सीओ सह सीडीपीओ श्यामलाल मांझी ने मंगलवार को अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें कर्मियों को नियमित रूप से केंद्रों का संचालन करते हुए लाभुकों को एफआरएस (फेस रिकॉग्निशन सिस्टम) पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से शत-प्रतिशत टीएचआर (टेक होम राशन) का वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने अंचल क्षेत्र के खरियोडीह, खरियोडीह उत्तर भाग एवं घोरंजी आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कर्मियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीएचआर को लाभुकों के बीच एफआरएस सिस्टम के माध्यम से वितरित करने का निर्देश दिया। कहा कि एफआरएस के बिना टीएचआर वितरण करनेवाले संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं के विरुद्ध सामग्री गबन करने का आधार बनाकर कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.