शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- पुवायां, संवाददाता। सीओ कार्यालय में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर पहुंचे किसानों के दो गुटों के जिलाध्यक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। हालात इतने बिगड़े कि मारपीट की स्थिति बन गई, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और आसपास खड़े लोगों ने बीच-बचाव कर मामला संभाल लिया। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष भरत सिंह यादव के नेतृत्व में किसान कार्यकर्ता एक जमीनी विवाद के समाधान न होने पर सीओ कार्यालय पहुंचे थे। उनका आरोप था कि लंबे समय से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी मामले में दूसरी पार्टी के समर्थन में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव भी सीओ कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों गुटों ने ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.