पटना, मार्च 11 -- Bihar News: बिहार में अंचलाधिकारियों और राजस्व अधिकारियों की हड़ताल से अंचलों में जमीन से संबंधित काम प्रभावित हो गए हैं। डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने एक बार फिर हड़ताल पर गए सीओ और राजस्व कर्मियों से आग्रह किया है कि वे काम पर लौट जाएं। उन्होंने कर्मियों एवं अफसरों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है। सिन्हा ने कहा कि अगर वे हड़ताल खत्म करते हैं तो इससे सकारात्मक संदेश जाएगा और सरकार के साथ बातचीत का रास्ता भी आसानी से खुलेगा। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कर्मचारियों की कई मांगें नई नहीं हैं, बल्कि ये लंबे समय से चली आ रही समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि भले ही ये मुद्दे वर्तमान सरकार के समय के नहीं हैं, फिर भी सरकार उनकी बात सुनने और समाधान निकालने के लिए तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.