बेतिया, अप्रैल 8 -- Panchayat Secretary Strike: बिहार में सीओ, आरओ और राजस्व पदाधिकारियों के बाद अब पंचायत सचिव भी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे गांवों से लेकर अंचलों तक जनता के कामकाज प्रभावित हो गए हैं। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सचिवों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इनकी गृह जिले में पदस्थापना, ग्रेड पे बढ़ाने, यात्रा भत्ता देने, प्रमोशन की उम्र 56 साल को खत्म करने समेत अन्य मांगें हैं। पंश्चिम चंपारण जिले के सभी पंचायत सचिवों ने बुधवार को काम क बंद कर दिया। बेतिया में संघ के अध्यक्ष विकास कुमार ने बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग पर वादाखिलाफी और उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सचिवों की मांग अभी तक पूरी नहीं की है। इस कारण मजबूरन उन्हें हड़ताल करनी पड़ रही ...