मेरठ, दिसम्बर 2 -- गांव डाबका के जंगल में लेदर रंगाई फैक्ट्री के मालिक और कर्मचारियों के साथ 28 नवंबर को कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। मारपीट करने वाले लोगों ने फैक्ट्री मालिक व कर्मचारियों पर गोकशी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस फैक्ट्री मालिक और कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाने लाई थी। जहां उन्होंने अपने माल के सभी बिल पुलिस को दिखा दिए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया था। रविवार को मारपीट के विरोध में गांव शोभापुर में पंचायत हुई थी। इसमें फैक्ट्री मालिक और कर्मचारियों ने ऐलान किया था कि जब तक उनके साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वह अपना माल स्पोर्ट्स मार्केट में नहीं भेजेंगे। सोमवार को गांव शोभापुर, डूंगर और रोहटा से काफी लोग सीओ दौराला ऑफिस पहुंचे और मारपीट करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.