औरंगाबाद, मार्च 14 -- दाउदनगर अंचल के सीओ एवं राजस्व पदाधिकारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण अंचल कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो गया है। इससे जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों पर असर पड़ रहा है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंचल कार्यालय में प्रतिदिन दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमीन मापी, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र सहित कई आवश्यक कार्य किए जाते हैं, लेकिन अधिकारियों के हड़ताल पर रहने से इन कार्यों की गति धीमी हो गई है।अंचल कार्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। कई लोग जमीन संबंधी कामों के लिए दूर-दराज के गांवों से कार्यालय पहुंचे, लेकिन संबंधित अधिकारी के अनुपस्थित रहने के कारण उनका कार्य नहीं हो सका। इससे लोगों में असंतोष भी देखा जा रहा है। जाति, आय, आवासीय संबंधी कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.