जहानाबाद, अप्रैल 28 -- भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा अरवल, निज प्रतिनिधि। भूमि विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के संबंध में सोमवार को सभी संबंधित अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं धानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भू-समाधान पोर्टल पर भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा करना था। इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि भूमि विवाद से जुड़े सभी मामलों का नियमानुसार शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक मामले की अद्यतन प्रविष्टि पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। यह भी पढ़ें- नीलाम पत्र वाद की समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश जिलाधिकारी अम...