पूर्णिया, मार्च 12 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी के हड़ताल पर चले जाने के कारण तीसरे दिन बुधवार को भी कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालय में आम लोगों की आवाजाही काफी कम देखी गई और कई जरूरी प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते नजर आए। स्थिति को देखते हुए पूर्णिया के जिला पदाधिकारी ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भवानीपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार को अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है, ताकि जरूरी कार्यों का संचालन जारी रह सके और आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन की ओर से यह भी निर्देश दिया गया है कि अंचल अधिकारी के पास मौजूद सभी सरकारी सामान जैसे लैपटॉप, सरकारी मोबाइल, डोंगल और सरकारी वाहन को सुरक्षित रूप से जमा कराया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.