सहरसा, फरवरी 3 -- सहरसा, संवाद सूत्र। जिले के सभी अंचलों में अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से भूमि से जुड़े सभी प्रकार के कार्य पूरी तरह बाधित हो गए हैं। सोमवार को कहरा अंचल समेत अन्य अंचलों में जमीन संबंधी मामलों को लेकर दूर-दराज से पहुंचे लोगों को बिना काम कराए ही निराश होकर वापस लौटना पड़ा। हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी, एलपीसी, पारिवारिक सूची समेत अन्य राजस्व कार्य ठप हो गए हैं। इधर आमजनों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आदेश जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि जिले के सभी अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी द्वारा दो फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना दी गई है, जिससे राजस्व संबंधी कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.