रामपुर, जून 16 -- स्वार। सीओ स्वार अतुल कुमार के लखनऊ स्थानांतरण पर मंगलवार को तहसील भवन के सभागार में सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, साफा, शॉल और बुके भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। यहां सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू, वरिष्ठ अधिवक्ता ताहिर हसन खां, पंकज कुमार जोशी, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, राशिद खां, मोहम्मद जुनैद, इरफान अहमद, शकील अहमद, अमरपाल सिंह राणा, रफीक अहमद, बृज किशोर दिवाकर, मोहम्मद आसिफ आदि रहे। यह भी पढ़ें- सीओ अतुल कुमार को वकीलों ने दी विदाई यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...