जौनपुर, अप्रैल 13 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर विदाई दी। समारोह में वक्ताओं ने अजीत सिंह चौहान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। इस दौरान कोतवाली पुलिस तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व नागरिकों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह सहित अन्य सहकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ...