मुंगेर, फरवरी 3 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। अंचल कार्यालय में सरकार द्वारा निर्देशित साथ निश्चित 3 के तहत सबका सम्मान - जीवन आसान के तहत आयोजन करने का आदेश जारी हुआ है लेकिन सोमवार को बिहार के सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण अंचल कार्यालय से हुए कार्य करने आए दर्जन भर लोग वापस लौट गए। लौटने वाले लोगों ने बताया कि काफी दिनों से अपने कार्य बस बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा हूं सोमवार को आया तो पता चला कि अंचल पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी सभी हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में एक बार फिर बिना काम के ही वापस लौटना पड़ रहा है। लोगों में आंचल कार्य को लेकर होती परेशानी पर गहरी निराशा प्रकट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.