सीओपी-31 में शामिल होंगे सीयूजे के डॉ. चंद्र शेखर द्विवेदी
रांची, नवम्बर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे)) के डॉ. चंद्र शेखर द्विवेदी को भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक जलवायु सम्मेलन (सीओपी-31) में भाग लेने के लिए नामित किया है। उन्हें सम्मेलन के आधिकारिक परिसर (ब्लू जोन) में प्रवेश का पंजीकरण भी मिल गया है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 9 से 20 नवंबर तक तुर्किये के अंताल्या शहर में आयोजित होगा। विश्वभर के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, पर्यावरण विशेषज्ञ और नीति निर्माता इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, प्राकृतिक आपदाओं, जलवायु वित्त और नई तकनीकों जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। डॉ. द्विवेदी का शोध मुख्य रूप से हिमालयी और तटीय क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर केंद्रित है। उनकी इस भागीदारी से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.