लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ। लोहिया संस्थान में गुरुवार को सीओपीडी रोगियों के लिये जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार वर्मा ने कहा कि योग और हल्के व्यायाम फेफड़ों की क्षमता में सुधार करने में सक्षम हैं। ये सांस फूलने की समस्या को कम करने और पुरानी श्वसन स्थितियों के प्रबंधन में मददगार है। योग विशेषज्ञों के नेतृत्व में लाइव प्रदर्शन और अभ्यास किया। फिजियोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.रजनी बाला जसरोतिया, डॉ. मनीष कुमार वर्मा समेत अन्य ने बेहतर उपचार एवं प्रबंधन की जानकारी साझा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.