लखनऊ, जून 29 -- केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त को केंद्र सरकार के विशेषज्ञ समूह में शामिल किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नॉन कम्युनिकेबल डिजीजिस (एनसीडी) की ओर से राष्ट्रीय सीओपीडी रोकथाम एवं प्रबंधन गाइडलाइन तैयार करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञ समूह (टीईजी) बनाया गया है। इसमें डॉ. सूर्यकान्त को सदस्य नामित किया गया है। यह समूह सीओपीडी की रोकथाम, समय पर पहचान और बेहतर इलाज के लिए दिशा-निर्देश तैयार करेगा। डॉ. सूर्यकान्त ने बताया कि देश में करीब छह करोड़ लोग सीओपीडी से पीड़ित हैं। हर साल लगभग पांच लाख लोगों की इस बीमारी से मौत हो जाती है। धूम्रपान के साथ वायु प्रदूषण भी बड़ा कारण है। चूल्हे का धुआं और धूल-धुएं वाले कार्यस्थल भी बीमारी का खतरा बढ़ाते हैं। उन्होंने लोगों से बचाव के उपाय अपनाने ...