पटना, मार्च 12 -- Bihar News: बिहार में अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की हड़ताल से अंचलों में जमीन के काम प्रभावित हुए हैं। अब राज्य सरकार ने इसकी वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि राजस्व कर्मियों एवं अधिकारियों की हड़ताल से जनता को कोई असुविधा नहीं होगी। सरकार की प्राथमिकता है कि अंचलों में जमीन से जुड़े सभी आवश्यक काम नियमित रूप से चलते रहें। विजय सिन्हा ने गुरुवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य में अंचलाधिकारियों (सीओ) और राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बावजूद आम लोगों के राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित ना हो, इसके लिए सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि हड़ताल की स्थिति में भी विभागीय कार्यों को सुचारु रूप से संचालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.